सरदारपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम लेडगांव में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्य रूप से सार्वजनिक स्थानों एवं घर घर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की स्थापना की गई। स्थापना के पूर्व गई गणेश उत्सव समितियों ने गांव के मुख्य मार्ग से *गणपति बप्पा मोरया* नारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गांव के मुख्य चौराहों, और नुक्कड़ों पर गांव के वरिष्ठों द्वारा बप्पा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। गांव के युवा संगठनों द्वारा गणेश जी की स्थापना पूरे विधि विधान से की गई। गणेश उत्सव का उत्साह सबसे ज्यादा बाल वर्गों में देखा गया। बाल वर्ग के साथ साथ पूरे गांव में भक्ति का माहौल छाया हुआ है।
गली गली में गूंजा गणपति बप्पा मोरया
MP Network 10 News
0
Post a Comment