अल्प वर्षा से सोयाबीन और मक्का की फसलें बर्बाद: लेडगांव को सूखा घोषित करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


धार / लेडगांव :- क्षेत्र में इस वर्ष मानसून की बेरुखी और बेहद कम बारिश के कारण सोयाबीन और मक्का की फसलें पूरी तरह सूखकर बर्बाद हो चुकी हैं। 
किसानों के इस बड़े संकट को लेकर विधायक प्रतिनिधि के मार्गदर्शन में लेडगांव कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष संजय वैष्णव ने ग्रामीणों के साथ अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में किसानों के हित में निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाई गईं:सूखा घोषित कर ऋण वसूली रुके: सोयाबीन और मक्का की फसलों के भारी नुकसान को देखते हुए क्षेत्र को तुरंत सूखा घोषित किया जाए। किसानों के कृषि ऋण की वसूली पर रोक लगाकर आगामी फसल के लिए ब्याज मुक्त कर्ज और खाद-बीज की व्यवस्था हो।RBC 6-4 के तहत मिले मुआवजा: मध्य प्रदेश राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के नियमों के तहत प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द आर्थिक राहत और उचित मुआवजा दिया जाए।खेतों का शत-प्रतिशत सर्वे हो: राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम तुरंत लेडगांव के प्रत्येक प्रभावित किसान के खेत का मौका-मुआयना कर शत-प्रतिशत सर्वे का पंचनामा तैयार करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
MP Network 10 News | मध्य प्रदेश समाचार, धार न्यूज़,
MP Network 10 News | मध्य प्रदेश समाचार, धार न्यूज़,

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume