महोबा में पैरोल पर बाहर आए एक कैदी ने अपनी पत्नी की त्रिशूल से हत्या कर दी। उसे शक था कि पत्नी ने उसे जहरीला पदार्थ दिया है। आरोपी कल्लन पहले भी एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और सतना जेल से पैरोल पर आया था।
HighLights
पैरोल पर बाहर आए कैदी ने पत्नी की हत्या की
पति को शक था कि पत्नी ने उसे जहर दिया
आरोपी ने त्रिशूल से वार कर वारदात को अंजाम दिया
संवाददाता, महोबा। महोबा में जेल से पैराल में बाहर आए कैदी ने पत्नी को बेरहमी से मार डाला। उसे शक था कि पत्नी ने उसे जहर दे दिया है। उसने त्रिशूल उठाकर उसकी हत्या कर दी। कैदी अपने परिवार की नातिन की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और पैरोल पर बाहर आया था।
थाना कुलपहाड़ के ग्राम रगौलियाबुजुर्ग में 46 वर्षीय चंपा की उसके पति कल्लन ने त्रिशूल से सिर और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बताया गया कि आरोपित ने देर रात घटना को अंजाम दिया, लेकिन सुबह तक किसी को भनक नहीं लगी। सुबह करीब 9 बजे पड़ोसियों को चंपा दिखाई नहीं दी तो उन्हें शक हुआ।

إرسال تعليق