डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। भिंड जिला अस्पताल के बाहर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अल्ट्रासाउंड कराने आई एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला ने अस्पताल के मुख्य गेट से महज करीब 20 कदम पहले सड़क पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। अचानक हुए प्रसव से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इसी दौरान ड्यूटी पर जा रही महिला कर्मचारी बिट्टी देवी की नजर प्रसूता पर पड़ी। उन्होंने तत्काल नवजात और प्रसूता को संभाला और दोनों को जिला अस्पताल के डिलीवरी रूम तक पहुंचाया। चिकित्सकीय जांच और उपचार के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।